श्रम विभाग द्वारा डिजिटल लेबर चौक मोबाइल ऐप किया गया लांच

सुल्तानपुर ।श्रम विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा पारम्परिक लेवर चौक व्यवस्था को डिजिटल प्लेटफार्म पर लाने, निर्माण श्रमिको एवं नियोक्ताओं को एक मंच पर जोड़ने तथा रोजगार के अवसरों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से Digital Labour Chowk Mobile App लांच किया गया है, जो Google Play Store पर उपलब्ध है। यह मोबाइल ऐप श्रमिकों एवं नियोक्ताओं के मध्य एक प्रभावी डिजिटल मंच के रूप में कार्य करेगा, जहां निर्माण श्रमिकों को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगें, वहीं दूसरी ओर नियोक्ताओं को आवश्यकतानुसार श्रमिकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

सहायक श्रमायुक्त मधुवन राम ने सभी नियोक्ताओं / संविदाकारों/ निर्माण एजेन्सियों / श्रमिकों से अपील की है कि Digital Labour Chowk Mobile App पर अधिकाधिक पंजीयन कराकर डिजिटल मंच का लाभ प्राप्त करें। जनपद सुलतानपुर में अभी तक इस मोवाइल ऐप पर 219 श्रमिक तथा 31 नियोक्ता पंजीकृत हो चुके है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ऐप पर पंजीयन कराकर सुरक्षित हों और लाभ प्राप्त करें।

Related Articles

Back to top button