पूर्व राज्यमंत्री विश्राम सिंह के निधन से शोक

92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस,नेताजी मुलायम सिंह यादव के रहे करीबी

जसवंतनगर,इटावा। फतेहपुरा निवासी पूर्व राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता विश्राम सिंह यादव का मंगलवार को आगरा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

विश्राम सिंह यादव का राजनीतिक जीवन लंबे समय तक समाजवादी विचारधारा से जुड़ा रहा। वह पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी साथियों में शामिल रहे। क्षेत्र की राजनीति में उनकी अलग पहचान थी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही।

परिजनों के अनुसार मंगलवार को आगरा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार में शोक का माहौल है। पुत्र चंद्रजीत यादव और चंद्र मोहन यादव ने बताया कि बुधवार सुबह पैतृक गांव फतेहपुरा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button