व्यापारी नेता विपिन गोयल ने शहर विधायक संजीव शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई

गाजियाबाद। घंटाघर रामलीला ग्राउंड स्थित जानकी भवन में शहर विधायक श्री संजीव शर्मा जी के जन्मदिन के अवसर पर व्यापारी नेता विपिन गोयल अपने साथियों ठाकुर बबलू सिंह एवं दीपक त्यागी के साथ पहुंचे और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विपिन गोयल ने कहा कि संजीव शर्मा जी का जनसेवा, क्षेत्र के विकास तथा आम जनता से निरंतर जुड़ाव सराहनीय है। उन्होंने ईश्वर से विधायक जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे इसी प्रकार जनहित और गाजियाबाद के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहें।
इस दौरान ठाकुर बबलू सिंह एवं दीपक त्यागी ने भी विधायक संजीव शर्मा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में मौजूद लोगों ने विधायक जी का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।



