धनपतगंज में FLN प्रशिक्षण सम्पन्न

सुल्तानपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र धनपतगंज में परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का विभिन्न बैचों में आयोजित प्रशिक्षण आज संपन्न हुआ | प्रशिक्षण प्रभारी एआरपी अंजनी पांडेय ने बताया की विकास क्षेत्र के 513 शिक्षकों को 10 अगस्त से 12 सितंबर के बीच पांच बैचों में प्रशिक्षित किया गया l प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक अब कक्षा चार और पांच के बच्चों का बेसलाइन टेस्ट करके उनकी वास्तविक स्थिति का आकलन करेंगे l

प्रशिक्षण दाताओं राकेश तिवारी, सूर्यकांत त्रिपाठी,सुरेंद्र कुमार तिवारी,अरविंद सिंह ने कक्षा चार की पाठ पुस्तक वीणा,गणित मेला और संतूर पर विस्तार से चर्चा करते हुए शिक्षक संदर्शिकाओं की प्रयोग, समग्र प्रगति पत्र के प्रयोग नवीन प्रिंट सामग्री, पठन संस्कृति के विकास, कैच अप अभियान, 10 पॉइंट टूल किट पर प्रशिक्षण में विस्तार से चर्चा की | खंड शिक्षा अधिकारी धनपतगंज में शिक्षकों से प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का बच्चन को अधिक से अधिक लाभ देने की बात कही और बताया कि इस समय शासन की प्राथमिकता में विद्यालयों के 19 पैरामीटर को गुणवत्तापूर्ण संतृप्तिकरण का अभियान चलाया जा रहा है |

प्रधानाध्यापक व शिक्षक विद्यालय के बच्चों को इंस्पायर अवार्ड एवं राष्ट्रीय आय एवं छात्रवृत्ति परीक्षा में अधिक से अधिक आवेदन विद्यालय करवा कर उनको अधिकतम लाभ प्रदान करें l इस अवसर पर शिक्षक प्रतिनिधि राम आशीष मौर्य,नवीन पांडेय, उमेश सिंह रमाशंकर तिवारी अखिलेश पांडे जीतेन्द्र तिवारी,साधना, प्रिया सिंह, पूनम तिवारी, मनजीत कुमार,वरुण कुमार सिंह,देवब्रत पाठक,जयप्रकाश सिंह, अविनाश मिश्रा इसरार अहमद, जीशान अहमद,आत्मप्रकाश रामकुमार, ज्ञान प्रकाश सतीश कुमार,राम शंकर यादव उपस्थित रहे l

Related Articles

Back to top button