पीटीएम में छात्र-छात्राओं व अभिभावकों का हुआ सम्मान

सीतापुर. विकासखंड रामपुरमथुरा के प्राथमिक विद्यालय विवेकपुर में शनिवार को अभिभावक शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन एसएमसी अध्यक्ष संतोष कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक के दौरान अभिभावकों को उनके बच्चों की पढ़ाई तथा सत्र परीक्षा में प्राप्त अंकों को अवगत कराया गया।

बैठक मे कक्षा चार व पांच के कक्षाध्यापक मनोज कुमार यादव ने छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को बच्चों को नियमित स्कूल भेजना साफ-सुथरा रखने तथा बिना प्रार्थना पत्र के छुट्टी नहीं देने की बात कही। उन्होंने कहा पीटीएम का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है।

बैठक में एसएमसी अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा बच्चे और माता-पिता पढ़ाई पर ध्यान दें तो बच्चे को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता वह हर एक सफलता को प्राप्त कर सकता है। बैठक में प्रथम सत्र परीक्षा में कक्षा चार की माही वर्मा,आंचल वर्मा,राधा वर्मा तथा कक्षा 5 में गोपाल,शोभित, अंकेश,अरमी को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। साथ ही माह अगस्त में बच्चों की 100% उपस्थित पर उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button