राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते से होगा मामलों निस्तारण

शांति देवी इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जसवंतनगर,इटावा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश रजत सिंह जैन तथा सचिव आरती द्विवेदी के आदेशानुसार गुरुवार को मोहल्ला रेलमंडी स्थित शांति देवी इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.प्रतीक यादव ने की।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक विमलेश यादव, अधिकार मित्र ऋषभ पाठक,नीरज और अभिषेक ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

अधिकार मित्रों ने 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी। बताया कि लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का सरल और त्वरित निस्तारण कराया जा सकता है। लोगों से अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की गई।

कार्यक्रम में नालसा की टोल-फ्री हेल्पलाइन 15100 की जानकारी देते हुए बताया गया कि कानूनी सहायता या मार्गदर्शन की आवश्यकता होने पर इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं और निःशुल्क विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

Related Articles

Back to top button