गणेश विसर्जन के अगले दिन ग्रहों का बड़ा खेल, इन 4 राशियों पर मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा!

Lakshmi Narayan Yog: ज्योतिषीय गणना के अनुसार 26 सितंबर की तारीख कई लोगों के जीवन में सुखद बदलाव लेकर आ रही है। इस दिन गणेश विसर्जन के ठीक बाद बुध ग्रह कन्या राशि की अपनी यात्रा समाप्त करके तुला राशि में कदम रखेंगे।
तुला राशि में पहले से मौजूद शुक्र देव के साथ बुध की युति होगी। इन दो मित्र ग्रहों के एक साथ आने से शक्तिशाली लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। इस खगोलीय संयोग का सीधा असर जातकों की जेब और कार्यक्षेत्र पर पड़ेगा। विशेष रूप से चार राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक मजबूती और नई उपलब्धियों से भरा रहने वाला है।
मिथुन राशि: पुराने पैसों की होगी वापसी और परिवार में खुशी
इस राशि के लोगों के लिए आने वाला समय पैसों की तंगी को दूर करने वाला साबित हो सकता है। यदि आपने पहले कहीं पूंजी लगाई थी तो अब उससे बढ़िया रिटर्न मिलने की उम्मीद है। आमदनी के नए जरिए बनने से बैंक बैलेंस सुधरेगा। घर-परिवार में बच्चों की तरफ से कोई बड़ा शुभ समाचार मिल सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। इसके अलावा काफी समय से फंसे हुए काम अब बिना किसी अड़चन के पूरे होने लगेंगे।
तुला राशि: प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी और विदेश से जुड़ेंगे तार
यह दुर्लभ संयोग आपकी अपनी राशि में घटित हो रहा है इसलिए इसका सबसे गहरा प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर दिखेगा। समाज और दफ्तर में आपकी साख बढ़ेगी। कारोबारियों के लिए नया वेंचर शुरू करने या कोई बड़ी व्यावसायिक डील पक्की करने का यह बेहतरीन अवसर है। अचानक बड़ा लाभ मिलने से मानसिक तनाव खत्म होगा। जो लोग विदेश यात्रा या बाहर जाकर काम करने की योजना बना रहे हैं उनकी राहें आसान होंगी।
धनु राशि: करियर में ऊंची छलांग और मनचाही नौकरी के अवसर
धनु राशि के जातकों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलता नजर आएगा। लंबे समय से मनपसंद नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छे पैकेज का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में तेजी आएगी और पुराने रुके हुए प्रोजेक्ट्स दोबारा गति पकड़ेंगे। घर में सुख-सुविधाओं की नई चीजें जुड़ेंगी और आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में काफी बेहतर हो जाएगी।
घर की सुख-शांति बिगाड़ सकती हैं ये चीजें! वास्तु के इन नियमों को न करें नजरअंदाज
कुंभ राशि: भाग्य का मिलेगा भरपूर साथ और नए अवसर
इस राजयोग के प्रभाव से कुंभ राशि के जातकों का भाग्य पूरी तरह उनका साथ देगा। जो काम लंबे समय से अटके पड़े थे वे अब आसानी से निपट जाएंगे। जो युवा विदेश में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं उन्हें कोई बड़ा मौका हाथ लग सकता है। इसके साथ ही प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है।



