आंख, बीपी और शुगर समेत विभिन्न स्वास्थ्य जांचों का स्थानीय निवासियों ने उठाया लाभ

साहिबाबाद। शालीमार गार्डन स्थित गौरी शंकर एंक्लेव सोसायटी में रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय निवासियों की आंखों, ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। करीब 150 स्थानीय निवासियों ने शिविर का लाभ उठाते हुए स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

यह शिविर दृष्टि आई विजन की ओर से आयोजित किया गया। संस्था के मैनेजर सुनील रावत ने बताया कि शिविर में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जांच के लिए दो चिकित्सकों के साथ कई स्टाफ सदस्य मौजूद रहे और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष श्रीकृष्ण शर्मा ने बताया कि कॉलोनी में आरडब्ल्यूए की ओर से समय-समय पर इस तरह के स्वास्थ्य एवं जनहित से जुड़े शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि स्थानीय निवासियों को अपने स्वास्थ्य की जांच के लिए बेहतर सुविधा मिल सके।

शिविर के आयोजन में विष्णुदेव शर्मा, डी.के. पचौरी, अशोक भाटी, सतीश भगत, जयवीर तोमर, मुरारीलाल, निहाल सिंह, आशीष रंजन सहित आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button