इग्नू जुलाई 2026 सत्र में एडमिशन की तारीख बढ़ी: अब 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन, CGN पीजी कॉलेज गोला में कई कोर्स उपलब्ध

परवेज आलम लखीमपुर खीरी
गोला-खीरी। इग्नू अध्ययन केंद्र-27131 में जुलाई 2026 सत्र के प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में जुलाई-2026 सत्र के लिए ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया शुरू है। अगर आप भी इग्नू से अपनी पसंद के कोर्स में एडमिशन लेकर पढ़ाई करना चाहते हैं, तो इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केंद्र-27131, सी.जी.एन. (पी.जी.) कॉलेज, गोला गोकर्णनाथ में ऑनलाइन प्रवेश ले सकते हैं। यहां बी.ए., बी.कॉम., एम.ए. (हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, इतिहास, ग्रामीण विकास) जैसे कोर्स उपलब्ध हैं। इसके अलावा, छह महीने के विभिन्न सर्टिफिकेट कोर्स और एक वर्षीय डिप्लोमा जैसे आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास, अनुवाद, खाद्य एवं पोषण आदि में भी एडमिशन लिया जा सकता है।
एडमिशन के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर आवेदन किया जा सकता है। इग्नू में साल में दो सेशन (जुलाई और जनवरी) के लिए एडमिशन प्रक्रिया चलती है। अगर आप ऑनलाइन पढ़ना चाहते हैं या दूरस्थ शिक्षा (कहीं दूर बैठकर पढ़ाई) करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। सभी छात्र 15 सितंबर 2026 तक प्रवेश ले सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए इग्नू समन्वयक डॉ. अरुण कुमार सिंह से 9452153002 पर संपर्क कर सकते हैं।



