सेंट्रल पार्क राजनगर में धूमधाम से मनाया गया सहदेव त्यागी का जन्मदिन

मित्रों एवं शुभचिंतकों ने केक काटकर दी जन्मदिन की बधाई, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना

गाजियाबाद। राजनगर स्थित सेंट्रल पार्क में सहदेव त्यागी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्मदिन समारोह में उनके मित्रों, शुभचिंतकों एवं परिचितों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान सहदेव त्यागी ने अपने साथियों की मौजूदगी में केक काटा। इस दौरान सभी ने तालियों के साथ जन्मदिन की खुशी मनाई और उन्हें केक खिलाकर उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। सेंट्रल पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान काफी उत्साह और खुशी का माहौल नजर आया।

इस अवसर पर सागर कश्यप, गोलू दादा, अमित चौधरी, अंकित शर्मा, संदीप चौरसिया, विक्की यादव, अरविंद त्यागी, संदीप त्यागी, विवेक त्यागी, फिरोज, जावेद सैफी (पत्रकार), मनजीत चौधरी, रहीस खान, रौनक त्यागी, मोनू त्यागी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

सभी ने सहदेव त्यागी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं सफल जीवन की कामना की। इस दौरान मित्रों के बीच आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना भी देखने को मिली।

सहदेव त्यागी ने जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं देने पहुंचे सभी मित्रों एवं शुभचिंतकों का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अपनों का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए बेहद खास है।

समारोह के अंत में सभी ने मिलकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर कार्यक्रम को यादगार बनाया।

Related Articles

Back to top button