12 वफात पर निकला जुलूस, संजय नगर में उमड़ा जनसैलाब

हजारों लोगों ने लिया हिस्सा, सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल रहा तैनात

गाजियाबाद। संजय नगर सेक्टर-23 क्षेत्र में 12 वफात के अवसर पर जुलूस निकाला गया। जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। बच्चों और पुरुषों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। संजय नगर क्षेत्र से गुजरते जुलूस में प्रतिभागी धार्मिक नारों और तकबीर के उद्घोष के साथ आगे बढ़ते नजर आए।

जुलूस में चार डीजे लगाए गए थे, जबकि तस्वीर से सजी झांकी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। जुलूस के दौरान मार्ग पर लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी। जगह-जगह लोगों ने जुलूस को देखा और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी पूरे मार्ग पर मौजूद रहे और जुलूस के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी करते रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button