रसोईया सम्मान-कैशलैस चिकित्सा कार्ड वितरण

भरथना,इटावा। शासन की महत्वाकांक्षी योजनान्तर्गत ब्लाक संसाधन केन्द्र भरथना पर रसोईया सम्मान एवं कैशलैस चिकित्सा कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कई रसोईयों ने प्रतिभाग किया।

रविवार को कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित मिडिल स्कूल प्रांगण में स्थापित ब्लाक संसाधन केन्द्र (बीआरसी) पर आयोजित कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके शुभारम्भ किया।

तदुपरान्त खण्ड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार सिंह मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर विकास खण्ड भरथना व महेवा की रसोईयों को सम्मानित करते हुए उन्हें कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। इस अवसर पर शिक्षिका सन्तोष कुमारी,सुधीर श्रीवास्तव,शशि यादव, गोल्डी सरदार,सतेन्द्र कुमार सहित कई रसोईयों व शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button