डाक कांवड़ यात्रा: 24 घंटे में जलाभिषेक का संकल्प

सिंगीरामपुर रवाना हुए कांवड़िये,24 अगस्त को पथरी बाबा मंदिर में करेंगे जलाभिषेक

जसवंतनगर,इटावा।सावन के पावन महीने में जिंतेंद्र शीलू तोमर की अगुवाई में शिवभक्तों की ओर से द्वितीय डाक कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार 23 अगस्त को पथरी वाले बाबा मंदिर से कांवड़िये सिंगीरामपुर के लिए रवाना होंगे। वहां से गंगा जल लेकर कांवड़िये यमुना किनारे स्थित जसौहन गांव होते हुए पथरी वाले बाबा मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे।

आयोजकों के अनुसार, डाक कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल होंगे। कांवड़िये 24 घंटे के भीतर निर्धारित मार्ग से मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा को लेकर आयोजकों की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यात्रा के दौरान ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहने की उम्मीद है। शिवभक्त निर्धारित समय सीमा में कांवड़ लेकर मंदिर पहुंचने और भगवान शिव का जलाभिषेक करने का संकल्प लेकर यात्रा में शामिल होंगे। डाक कांवड़ को लेकर शिवभक्तों में खासा उत्साह है।

Related Articles

Back to top button