रिंकू सिंह दुनिया के टॉप-5 फिनिशर में से एक, तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने क्यों कही ये बड़ी बात

UP T20 League 2026: यूपी टी20 लीग के चौथे सत्र में मेरठ मेवरिक्स के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने अपनी टीम के कप्तान रिंकू सिंह की जमकर तारीफ की है और उन्हें दुनिया के शीर्ष पांच फिनिशरों में शामिल बताया है। त्यागी का मानना है कि दबाव की परिस्थितियों और डेथ ओवरों में जिस तरह रिंकू मैच का रुख बदलते हैं, वह उन्हें विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की श्रेणी में खड़ा करता है। लखनऊ फाल्कन्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रिंकू की शानदार मैच जिताऊ पारी के बाद त्यागी ने यह बयान दिया है।

लखनऊ के खिलाफ बारिश से बाधित मैच में रिंकू का चमका बल्ला

बुधवार को खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ फाल्कन्स ने मेरठ मेवरिक्स के सामने 184 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन बारिश के कारण मैच डकवर्थ-लुईस-स्टर्न नियम के दायरे में आ गया। 17वें ओवर में मेरठ की टीम पार स्कोर से पीछे चल रही थी, तभी कप्तान रिंकू सिंह ने नवनीत कुमार के ओवर में महज पांच गेंदों पर 26 रन ठोककर मैच का पासा पलट दिया। उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों पर नाबाद 55 रनों की विस्फोटक पारी खेली और टीम को 16.5 ओवर में छह विकेट पर 154 रन तक पहुंचा दिया। इसके तुरंत बाद भारी बारिश के चलते खेल रोकना पड़ा और मेरठ की टीम डीएलएस नियम के तहत लक्ष्य से पांच रन आगे रहकर विजेता घोषित कर दी गई।

ड्रेसिंग रूम से लेकर मैदान तक रिंकू की मेहनत के कायल हैं त्यागी

कार्तिक त्यागी 2026 आईपीएल में रिंकू सिंह के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रह चुके हैं और वर्तमान में यूपी टी20 लीग में मेरठ मेवरिक्स के लिए उनकी कप्तानी में खेल रहे हैं। त्यागी ने रिंकू की तारीफ करते हुए कहा कि जिस नंबर पर वह बल्लेबाजी करने आते हैं और जिस तरह अंत में प्रदर्शन करते हैं, पूरी दुनिया में उस क्रम पर खेलने वाले शीर्ष पांच बल्लेबाजों में उनकी गिनती होती है। जब तक रिंकू क्रीज पर टिके रहते हैं, टीम को पूरा भरोसा रहता है कि स्थिति चाहे जैसी भी हो, मुकाबला पक्ष में मोड़ा जा सकता है। त्यागी ने यह भी कहा कि रिंकू ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है जिसका फायदा पूरी टीम को मिल रहा है।

आक्रामक कप्तानी से टीम में भर रहा है नया आत्मविश्वास

रिंकू सिंह की बल्लेबाजी के अलावा कार्तिक त्यागी ने उनकी कप्तानी कौशल की भी सराहना की है। उनका कहना है कि रिंकू का आक्रामक रवैया पूरी टीम में गजब का आत्मविश्वास भरता है। मैदान पर उतरने की उनकी मानसिकता सिर्फ जीत हासिल करने की नहीं, बल्कि विपक्षी टीम पर पूरी तरह दबदबा बनाने की होती है।

चेतेश्वर पुजारा ने बताएं अपने तीन पसंदीदा टेस्ट ओपनर्स के नाम

गेंदबाजी के दौरान भी मेरठ मेवरिक्स का यही प्रयास रहता है कि प्रतिद्वंद्वी टीम पर शुरू से ही दबाव बनाकर रखा जाए। टी20 क्रिकेट में एक भरोसेमंद और खतरनाक फिनिशर के रूप में अपनी पहचान बना चुके रिंकू की कप्तानी का यह असर है कि मेरठ मेवरिक्स ने इस सत्र के अपने शुरुआती तीनों मुकाबले जीत लिए हैं और वह टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहने वाली एकमात्र टीम बनकर अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है।

Related Articles

Back to top button