6 करोड़ खर्च कर नगर निगम बना रहा शहर में 6 सामुदायिक भवन, इस वर्ष जनता को समर्पित: सुनीता दयाल

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा शहर के छह स्थानों पर सामुदायिक भवनों के सौंदर्यीकरण व निर्माण का कार्य लगभग 6 करोड़ रुपये की कुल लागत से किया जा रहा है। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि ये सभी भवन इस वर्ष जनता के उपयोग के लिये समर्पित किए जाएंगे और इससे संबंधित वार्डों व आस-पास के निवासियों को बड़े पैमाने पर सुविधा मिलेगी।

नगर निगम के द्वारा किए जा रहे कार्यों का विवरण

वार्ड 65, विवेकानंद नगर सामुदायिक भवन का सौन्दर्यकरण, लागत लगभग 76 लाख। वार्ड 11, नंदग्राम सामुदायिक भवन का निर्माण, लागत लगभग ?1.80 करोड़। वार्ड 56, चिरंजीव विहार सामुदायिक भवन का सौन्दर्यकरण, लागत लगभग 80 लाख।

वार्ड 60, श्याम पार्क मैन सामुदायिक भवन का सौन्दर्यकरण, लागत लगभग 1.40 करोड़। वार्ड 38, अर्थला सामुदायिक भवन का सौन्दर्यकरण, लागत लगभग 79 लाख। वार्ड 25, चाणक्य चौक — सामुदायिक भवन का सौन्दर्यकरण, लागत लगभग ?26 लाख। महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के सभी वार्डों में लोगों को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा, “हमारे क्षेत्र में शहरी जनसंख्या अधिक है और लोग अक्सर कार्यक्रमों के लिये फार्महाउस या बैंक्वेट हॉल पर निर्भर होते हैं, जो महंगे होते हैं और हर परिवार के बजट में फिट नहीं बैठते। इसलिए सामुदायिक भवनों का होना आवश्यक है।”

स्थानीय पार्षदों की लगातार मांगों और जनता की शिकायतों के मद्देनजर अधिकांश कार्यों की वित्तीय व्यवस्था अवस्थापना निधि के माध्यम से करवाई जा रही है। महापौर ने बताया कि इन सामुदायिक भवनों के बनने से न केवल संबंधित छह वार्डों के निवासियों बल्कि आसपास के लाखों नागरिकों को भी लाभ मिलेगा।

बुकिंग प्रक्रिया के बारे में उन्होंने बताया कि नगर निगम में पहले आओ — पहले पाओ के नियम के अनुसार सामुदायिक भवनों की बुकिंग की जाएगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और अधिकतम लोग सुविधा का लाभ उठा सकें।

नगर निगम अधिकारीयों ने कहा कि निर्माण व सौन्दर्यीकरण कार्य निर्धारित समय-अवधि के भीतर पूर्ण कराने का प्रयास किया जा रहा है तथा भवनों में दर्शनीय सफाई, बैठने की व्यवस्था, प्रजेक्शन/आवाज व्यवस्था और पार्किंग जैसी सुविधाएँ सुनिश्चित की जाएंगी ताकि ये स्थान सार्वजनिक कार्यक्रमों, सामाजिक समारोहों और सामुदायिक गतिविधियों के लिये उपयुक्त हों।

Related Articles

Back to top button