डीपी ब्लास्ट से स्कूल में पेयजल संकट गहराया

शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुनवाई

जसवंतनगर,इटावा। प्राथमिक विद्यालय फुलरई में 9 अगस्त को डीपी ब्लास्ट होने के बाद से पेयजल व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो गई है। विद्यालय में पानी की समस्या को लेकर संबंधित जेई के साथ ही विद्युत विभाग के 1912 नंबर पर लगातार शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन इसके बावजूद अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

प्रधान वीर सिंह के अनुसार मामले की जानकारी एसडीओ और एक्सईएन सैफई को भी फोन के माध्यम से दी जा चुकी है। आरोप है कि शिकायतों का बार-बार कागजों में ही निस्तारण कर दिया जा रहा है, जबकि मौके पर समस्या जस की तस बनी हुई है। अब स्थिति और गंभीर हो गई है। विद्यालय में लगे नल से साफ पानी के बजाय बालू आने लगी है। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के साथ-साथ आसपास के पशु-पक्षियों को भी पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि डीपी और पेयजल व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराया जाए, ताकि विद्यालय के बच्चों और ग्रामीणों को स्वच्छ पानी मिल सके।

Related Articles

Back to top button