जनपद स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न

प्रतियोगिता में एसएवी इंटर कालेज भरथना का रहा दबदबा

भरथना,इटावा। एसएवी इण्टर कॉलेज के तत्वावधान में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर जनपद स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ हुआ।

सोमवार को कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित कॉलेज के क्रीडास्थल पर आयोजित प्रतियोगिता का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबन्ध समिति के उपाध्यक्ष व बार एसोसिऐशन भरथना के अध्यक्ष हरिश्चंद्र पाण्डे व विशिष्ट अतिथि ललित कुमार (शाखा प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक भरथना) व नीरज पाल (सहायक प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक भरथना) के द्वारा सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित व दीप प्रज्जवलित करके किया गया। तत्पश्चात प्रधानाचार्य डा.शैलेन्द्र कुमार व क्रीड़ा प्रभारी जगदीश गौतम ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को पट्टिका पहना व बैज लगाकर प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों चौधरी जसवंत सिंह इंटर कॉलेज नगला छोटे,प्रकाश इंटर कॉलेज भरथना, जनसहयोगी इंटर कॉलेज बसरेहर,जनता इंटर कॉलेज बकेवर,के.एन. हायर सेकेंडरी स्कूल भरथना,एसएवी इंटर कॉलेज भरथना ने प्रतिभाग किया।

3 श्रेणियों में हुई प्रतियोगिता में अंडर-19 अंडर-17 और अंडर-14 के बालक-बालिका की विजेता एवं उपविजेता टीमें रहीं। जिनमें अंडर-19 बालक वर्ग की विजेता एसएवी इंटर कॉलेज भरथना, उपविजेता चौधरी जसवंत सिंह इंटर कॉलेज नगला छोटे व अंडर-19 बालिका वर्ग विजेता एसएवी इंटर कॉलेज भरथना व अंडर-17 बालक वर्ग विजेता एसएवी इंटर कॉलेज भरथना,उपविजेता- केएन हायर सेकेंडरी स्कूल भरथना व अंडर- 14 बालक वर्ग विजेता एसएवी इंटर कॉलेज भरथना व अंडर-17 बालिका वर्ग विजेता एसएवी इंटर कॉलेज भरथना रही। प्रतियोगिता के समापन पर प्रधानाचार्य डा.शैलेंद्र कुमार ने सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा मैडल पहनाकर प्रमाण पत्र एवं विजयी ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर शिक्षक इंद्रजीत यादव,अंगदराम, रविकान्त,मुकेश कुमार, रीतेश चतुर्वेदी,ज्योति सिंह,कैलाशशंकर दुबे, रविकांत,सुशांत कुमार, राजेश सिंह,वरिष्ठ लिपिक हृदेश यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। प्रतियोगिता का संचालन आशुतोष कुमार सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button