स्वतंत्रता दिवस पर निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा

भरथना,इटावा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मां अम्बे पब्लिक स्कूल एवं लायंस क्लब भरथना के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ लायंस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होंगे। इस दौरान विभिन्न भव्य झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

लायंस क्लब भरथना के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा शनिवार सुबह 9 बजे मां अम्बे पब्लिक स्कूल प्रागंण से शुरू होगी। यात्रा पुराना भरथना, मंडी समिति मार्ग, आजाद रोड, जवाहर रोड समेत नगर के प्रमुख मार्गों से होकर वापस विद्यालय परिसर पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम,देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। तिरंगा यात्रा के दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ेंगे।

Related Articles

Back to top button