तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर: हाईवे पर पलटा

सांड को बचाने में इटावा मार्ग पर होटल के सामने हुआ हादसा,तीन घायल

जसवंतनगर,इटावा। मंगलवार देर रात करीब 12:50 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक होटल के सामने सांड को बचाने के प्रयास में एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कंटेनर में सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी।

थानाध्यक्ष कमल भाटी के अनुसार कंटेनर पलवल से गोरखपुर जा रहा था। जसवंतनगर-इटावा मार्ग पर तहसील के पास एक होटल के सामने अचानक सड़क पर सांड आ गया। चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, इसी दौरान कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

हादसे में कंटेनर में सवार 22 वर्षीय विनेश पुत्र सर्वेश कुमार निवासी शाहजहांपुर,थाना जसवंतनगर, 21 वर्षीय अभिषेक पुत्र बलिस्टर निवासी गोबेपुरा,थाना सैफई और 23वर्षीय सचिन पुत्र अरविंद सिंह निवासी गोबेपुरा,थाना सैफई को मामूली चोटें आईं। तीनों सुरक्षित बताए गए हैं।

दुर्घटना के बाद कंटेनर को सड़क से हटाने और सीधा कराने के लिए हाइड्रा मंगाया गया। मौके पर पुलिस मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button