खेत के रास्ते को लेकर दो पक्ष भिड़े: हुई मारपीट
दोनों पक्षों के दो गिरफ्तार,रिपोर्ट दर्ज,जांच शुरू

जसवंतनगर,इटावा। थाना क्षेत्र के नगला बांके गांव में मंगलवार को खेत के रास्ते से आने-जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक-एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार प्रथम पक्ष के अवधेश, उमेश, बृजेश, दिनेश समेत पांच लोगों तथा दूसरे पक्ष के दयाशंकर, जितेंद्र, सुनील उर्फ नीशू और नीतेश उर्फ दीपू के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दोनों पक्षों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।
थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि उमेश और दयाशंकर को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।



