डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो: बैंककर्मी घायल

जसवंतनगर,इटावा।। जसवंतनगर कोतवाली कस्बे अन्तर्गत सोमवार रात नदी के पुल के पास डिवाइडर से स्कॉर्पियो कार टकरा जाने से उसमें सवार बैंककर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।जानकारी के अनुसार सज्जन सिंह पुत्र फूल सिंह मीणा निवासी गन्दूरा थाना बड़ौदा मेव जिला अलवर राजस्थान इटावा ग्रामीण बैंक में कार्यरत हैं।सोमवार रात वह राजस्थान स्थित अपने घर से स्कॉर्पियो कार से इटावा जा रहे थे।

बाहर कचोरा रोड होते हुए नगर की सड़क से गुजरते समय नदी के पुल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।हादसे में सज्जन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष कमल भाटी ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर में इलाज के लिए भर्ती कराया। प्रारंभिक जांच में बताया गया कि सज्जन सिंह कार में अकेले थे और स्वयं गाड़ी चला रहे थे। पुलिस का अनुमान है कि नींद का झोंका आने के कारण यह हादसा हुआ है।

Related Articles

Back to top button