युवक को पीटा: जान से मारने की दी धमकी

चार नामजद दबंगों ने घर पर चढ़कर किया हमला

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुर में पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों द्वारा घर पर चढ़कर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

पीड़ित जितेन्द्र कुमार पुत्र सत्राम सिंह निवासी प्रतापपुर ने थाने में तहरीर में बताया कि 2 अगस्त को शाम करीब 8 बजे गांव के ही अजय उर्फ कन्हैया,विनय कुमार यादव पुत्रगण रघुनाथ सिंह,सोमवीर पुत्र रामचन्द्र यादव और बदलू पुत्र हाकिम सिंह पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडे लेकर उसके घर पहुंचे और गाली गलौज देते हुए उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित का कहना है कि उसने पहले भी 112 नंबर डायल कर सूचना दी थी, लेकिन इसके बाद भी आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया।थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button