पुष्प बर्षाकर युवाओं ने कांवड़ियों का किया स्वागत

धार्मिक पटका पहनाकर किया सम्मान

जसवंतनगर,इटावा। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को कांवड़ श्रद्धालुओं द्वारा सोरोंघाट से पवित्र गंगाजल भरकर लाई गई 51 किलो की प्रथम कांवड़ सिसहाट स्थित हनुमान शाला मंदिर में भगवान भोलेनाथ को विधि-विधान के साथ अर्पित की गई। इस दौरान पूरा वातावरण हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से शिवमय हो उठा।नगर के बस स्टैंड चौराहे पर कांवड़ यात्रा के पहुंचने पर युवाओं आकाश कुमार,पारस कुमार,गोपाल और अनूप ने कांवड़ियों का स्वागत किया। कांवड़ यात्रा में श्रद्धालु लक्की शाक्य, दीपक यादव,बॉबी, अनुज,नंदू,विपिन, अनिल,सौरभ,मोहित, अंकुश,छोटू,आशू, जगनमोहन सहित अन्य शिवभक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button