रोडवेज बस पलटने से चार यात्री घायल

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो जिलों की सीमा पर जौनई चौकी के समीप आगरा से इटावा जा रही शिकोहाबाद डिपो की सरकारी बस अपने आगे चल रहे डंपर से साइड लेने में अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

हादसे की आवाज से आसपास के लोग आ गए और सवारियों को बाहर निकाला।दुर्घटना से बस चालक अशोक पुत्र जागेश्वर निवासी मैनपुरी परिचालिका अंजलि पुत्री यशपाल निवासी शाहजहांपुर मैनपुरी व यात्री बृजेश कुमार पुत्र श्री भिखारी लाल उसकी पत्नी गुड्डी देवी निवासी चौबिया इटावा गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें हाईवे इंसिडेंट मैनेजर सुनित चौहान ने एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु भर्ती कराया। बताया गया है कि बस में कुल दस यात्री सफर कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button