हाईवे पर डंपर-कंटेनर में भिड़ंत: यातायात बाधित

चालक परिचालक सुरक्षित,रूट किया डायवर्ड

जसवंतनगर,इटावा। जवानतनगर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर ग्राम पदमपुरा ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर बाद इटावा-आगरा हाईवे पर एक डंपर आगे चल रहे कंटेनर से पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

डंपर चालक पप्पू सिंह भदोरिया निवासी अटेर जिला भिंड को मामूली चोटे आई।जबरदस्त टक्कर से डंपर सील हो गया और स्टार्ट नहीं हुआ जिस कारण हाइवे पर जाम लगने लगा। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष कमल भाटी उप निरीक्षक ललित कुमार चतुर्वेदी ने सबसे पहले बाधित हो रहे यातायात का डायवर्जन सर्विस रोड पर करने से यातायात चालू हो गया।पुलिस की सूचना पर हाईवे इंसिडेंट मैनेजर सुनित चौहान ने हाइड्रा मशीन से क्षतिग्रस्त डंपर को हाईवे से अलग कराया। करीब एक घंटे वाधित रही हाईवे की इटावा आगरा मुख्य सड़क को सुचारु कराया जा सका।

Related Articles

Back to top button