संगठन के कार्यों की अधिकारियों ने की सराहना

टीचर्स सेल्फ केयर टीम से कार्यक्रम में पहुंचे डायट प्राचार्य-बीएसए

भरथना,इटावा। टीचर्स सेल्फ केयर टीम के छठवें स्थापना दिवस पर लिए गए संकल्प के क्रम में जनपद इटावा में भी संगठन विस्तार अभियान को गति दी गई। इसी क्रम में शनिवार को डायट इटावा के प्राचार्य प्रेमपाल एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार का टीचर्स सेल्फ केयर टीम में विधिवत पंजीकरण कराया गया। साथ ही दोनों अधिकारियों का व्यवस्था शुल्क भी जमा कराया गया तथा उन्हें संगठन की वार्षिक ‘विचार क्रांति’ पत्रिका भेंट की गई।

गौरतलब है कि 26 जुलाई 2026 को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में टीचर्स सेल्फ केयर टीम का छठवां स्थापना दिवस समारोह आयोजित हुआ था। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेकानंद ने संगठन से सभी पीईएस अधिकारियों,जिनमें जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, डायट प्राचार्य एवं अन्य अधिकारियों को जोड़ने का आह्वान किया था। इसी अभियान के तहत इटावा में ये पहल की गई।

डायट प्राचार्य प्रेमपाल एवं बीएसए डॉ.राजेश कुमार ने टीचर्स सेल्फ केयर टीम की कार्यप्रणाली और शिक्षकों के हित में किए जा रहे कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने संगठन से अधिक से अधिक अधिकारियों के जुड़ने की पहल की प्रशंसा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेकानंद के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला संयोजक शौकीन सिंह, कानपुर मंडल के मंडल प्रवक्ता सुनील कुमार, जिला प्रवक्ता विकास शाक्य,जिला सह-संयोजक हरगोविंद नायक,प्रद्युम्न कश्यप, बुजेश कुमार,नदीम अहमद,मंजू वर्मा,आईटी सेल प्रभारी राजेंद्र तथा मीडिया प्रभारी संघप्रिय राव साहब सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा बसरेहर ब्लॉक संयोजक नीलम यादव,ब्लॉक प्रवक्ता सेनी गौड़,ब्लॉक सह-संयोजक सुनीता यादव तथा जसवंतनगर ब्लॉक की प्रवक्ता नूतन अवस्थी भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button