जीएनएसएस रोवर से भूमि की कराई पैमाइश

आईएएस कोमल पूनिया की मौजूदगी में धारा-24 के तहत सीमांकन,आधुनिक तकनीक से बढ़ा ग्रामीणों का भरोसा

जसवंतनगर,इटावा। आईएएस अधिकारी कोमल पूनिया के निर्देशन में तहसील प्रशासन ने ग्राम पंचायत जैनपुर नागर में भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए आधुनिक जीएनएसएस रोवर तकनीक से भूमि का सीमांकन और पैमाइश कराई। अभियान के तहत गाटा संख्या 211 एवं 215 की उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा-24 के अंतर्गत पैमाइश की गई।

पैमाइश के दौरान आईएएस अधिकारी कोमल पूनिया, तहसीलदार अभिजीत गौरव, कानूनगो राजेश यादव मौजूद रहे। लेखपाल मनीष दुबे और शमशेर बहादुर सिंह ने जीएनएसएस रोवर के माध्यम से भूमि का सटीक सीमांकन किया।

कानूनगो राजेश यादव ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर तहसील क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर धारा-24 से संबंधित लंबित वादों का निस्तारण कराया जा रहा है। इसके तहत अब तक ग्राम जसोहन में चार, बहोरीपुर में एक और धरवार में एक मामले में जीएनएसएस रोवर से पैमाइश कर सीमांकन कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक से होने वाली पैमाइश अधिक सटीक होती है, जिससे भूमि विवादों के समाधान में पारदर्शिता बढ़ी है और ग्रामीणों का प्रशासन पर भरोसा भी मजबूत हुआ है।

Related Articles

Back to top button