उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बल्दीराय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बल्दीराय कार्यकारिणी की बैठक बीआरसी पर सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ संरक्षक करुणा शंकर पाठक ने किया। जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, जिला मंत्री राम आशीष मौर्य, जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी एवं संजय सिंह की देख रेख में ब्लॉक बल्दीराय संगठन में अध्यक्ष पद रिक्त होने के कारण कार्यवाहक अध्यक्ष चुनने के लिए कार्यकारिणी की बैठक बीआरसी पर आयोजित हुई।

ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक में महिला उपाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, संगठन मंत्री शमीम, पूर्व मंत्री दूधनाथयादव वर्तमान मंत्री डॉ0 हीरा लाल यादव सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक को जिला पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। सर्व सम्मति से वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव तिवारी को अग्रिम चुनाव होने तक अध्यक्ष चुना गया। सभी शिक्षकों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी।बैठक में कदीर अखिलेश रामजीत शिव कुमार प्रज्ञा, अर्पिता विश्वकर्मा शैलेन्द्र सिंह बृजेश निर्भय सिंह अशोक शशिकांत जगद्यान चन्द्रसेन मनोज अजय तिवारी सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button