प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री को 5 सूत्रीय सौंपा मांगपत्र

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के बैनर तले शनिवार को जनपद के सैकड़ों शिक्षा मित्र कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। जिला अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय के नेतृत्व में सभी ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार नगर प्रभात कुमार को सौंपा।
ज्ञापन में संघ ने मूल विद्यालय में वापसी, 12 माह मानदेय, टीईटी उत्तीर्ण शिक्षा मित्रों का सहायक अध्यापक पद पर समायोजन, मृतक आश्रितों को नौकरी व आर्थिक सहायता तथा शिक्षा मित्रों को भी विभागीय टीईटी परीक्षा में शामिल करने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से शिक्षा मित्र आर्थिक और सामाजिक असुरक्षा झेल रहे हैं, इसलिए सरकार को इन मुद्दों पर तत्काल निर्णय लेना चाहिए।
इसके बाद संघ के सदस्य जिलापंचायत कार्यालय स्थित शहीद स्मारक पहुंचे। यहां सुप्रीम कोर्ट के 2017 के आदेश के बाद मृत हुए लगभग 15,000 शिक्षा मित्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी ने मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत साथियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर विजय धर मिश्र, पवन कुमार, प्रमोद कुमार दुबे, संपूर्णानंद पाण्डेय, प्रांजलि श्रीवास्तव, धनंजय यादव, राम प्रसाद मिश्र, अवधेश तिवारी, राजदेव यादव, मनोज मिश्रा, अरुण यादव, शीतला प्रसाद दुबे, उदय प्रताप पाण्डेय, रईस खान, अवधेश पाण्डेय, करुणा शंकर पाण्डेय, संतराम पाल, पूजा, दीप्ति, वंदना, सुनीता, कलावती, विजयलक्ष्मी, नाजिया कौसर, संगीता मौर्य, संगीता वर्मा, रमाशंकर, अखिलेश मिश्रा, अजय तिवारी, रामनाथ, संजय वर्मा, दिनेश पाण्डेय, शैलेंद्र वर्मा, शिव बहादुर, अशोक गुप्ता, विजय कुमार, रामबरन पाल, सियाराम गुप्ता, जंग बहादुर यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षा मित्र उपस्थित रहे।



