व्यापार मंडल का वृहद पौध रोपण
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश,फलदार- छायादार पौधों की देखभाल का लिया संकल्प

जसवंतनगर,इटावा। हाईवे स्थित त्रिवेणी कॉम्प्लेक्स में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से नगर अध्यक्ष सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. ए.के. शर्मा और जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
अभियान के दौरान परिसर में करीब 100 पौधे रोपे गए। इनमें जामुन, आम, गुलाब समेत फलदार, छायादार और विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए। तभी पौधारोपण अभियान सार्थक होगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र राजावत, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, जिला मंत्री मोहित सिंह, महामंत्री विनोद जैन, कोषाध्यक्ष सुमित शर्मा, सचिव पवन ठाकुर सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।



