कवि सम्मेलन 19 को विभूतियाँ होगी सम्मानित

‘‘सच भी झूठा-झूठा सा है‘‘ पुस्तक का होगा लोकार्पण

भरथना,इटावा। चौ.अवध नारायण सिंह सेवा समिति भरथना के तत्वाधान् में पूर्व राज्यमंत्री श्रीकृष्ण यादव के 84वें जन्मदिन के अवसर पर आगामी 19 जुलाई को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन अवध गार्डन में किया जायेगा। जिसमें श्रृंगार,हास्य व वीर रस के कवियों द्वारा अपनी-अपनी रचनाओं के माध्यम से साहित्यिक यात्रा करायी जायेगी।

उक्त आशय की जानकारी समिति के अध्यक्ष अशोक यादव, महासचिव अजय कुमार यादव गुल्लू व संचालक अनिल दीक्षित ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि 19 जुलाई, 2026 दिन रविवार को प्रातः 11 बजे से कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित अवध गार्डन में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में लटूरी लट्ठ, डा.राजीव राज,अंचल शर्मा,रौनक इटावी,डा. मंजू मृदुल,आमिर इटावी आदि अपने-अपने काव्यपाठ से साहित्य की यात्रा करायेगें। जिसमें मुख्य रूप से उत्कर्ष अकादमी कानपुर के निदेशक डा.प्रदीप दीक्षित,कवि विजय सिंह पाल,प्रेमबाबू प्रेम उपस्थित रहेगें। साथ ही कवि बलवीर सिंह पाल की कृति ‘‘सच भी झूठा झूठा सा है‘‘ का लोकार्पण भी होगा। पदाधिकारी द्वय ने नगर व क्षेत्र के समस्त साहित्यप्रेमियों से उक्त आयोजन में सहभागिता करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button