पेड़ पर लटकता मिला किसान का शव

किसान के परिजनों में मचा कोहराम: पुलिस जांच में जुटी

ऊसराहार,इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर में गुरुवार को एक 42 वर्षीय किसान का शव गांव के पास खेत में पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही ऊसराहार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर कार्रवाई में जुट गई।

पुलिस के अनुसार, शिशुपाल पुत्र रामौतार 42 वर्ष निवासी ग्राम भगवानपुर,ऊसराहार, का शव गांव के समीप खेत में बकायन नीम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना के बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया और साक्ष्य संकलित कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है तथा हत्या या आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। फॉरेंसिक जांच कराई गई है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। किसान की मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट किया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button