ऑपरेशन मुस्कान: 24 घंटे में गुमशुदा बालक बरामद

थाना ऊसराहार भर्तियां पुलिस चौकी को मिली सफलता

ऊसराहार,इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के भर्तियां चौकी प्रभारी हाकिम सिंह ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गुमशुदा बालक को मात्र 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है।

यह कार्रवाई पुलिस की तत्परता और अभियान की सफलता को दर्शाती है।

बालक रितिक पुत्र विजेंद्र उम्र करीब 11 वर्ष निवासी सौथना थाना ऊसराहार इटावा अपने परिजनों की डांट-फटकार से नाराज होकर घर से बिना बताए चला गया था।

सूचना मिलते ही ऊसराहार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बालक की खोजबीन शुरू की। पुलिस टीम ने गहन छानबीन के बाद 24 घंटे के अंदर ही गुमशुदा बालक को ढूंढ निकाला।

पुलिस ने नियमानुसार बालक को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बालक को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली।
पुलिस के इस मानवीय और त्वरित कार्य की जनता द्वारा सराहना की गई है, जिससे पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है।

Related Articles

Back to top button