स्कोरका क्लासेज का दम: पांच छात्रों ने लहराया परचम
सेना की लिखित परीक्षा मेंअभिषेक,अनुज,श्रीकांतनिर्देश और अंशुल ने पास की परीक्षा

जसवंतनगर,इटावा। चौ. सुघर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा संचालित स्कोरका क्लासेज के विद्यार्थियों ने भारतीय सेना की लिखित परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का गौरव बढ़ाया है। संस्थान के पांच विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है।
सेना की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों में अभिषेक गुर्जर,अनुज कुमार, श्रीकांत,निर्देश और अंशुल यादव शामिल हैं। विद्यार्थियों की सफलता पर संस्थान में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और साथियों ने सफल अभ्यर्थियों का स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्थान के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को बेहतर प्रतियोगी शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें देश सेवा के योग्य बनाना संस्थान का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
अकादमिक प्रभारी मानव यादव ने बताया कि स्कोरका क्लासेज में भारतीय सेना,एसएससी, पुलिस,रेलवे,नीट और जेईई सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्थित एवं परिणामोन्मुख तैयारी कराई जाती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, नियमित टेस्ट श्रृंखला और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही यह सकारात्मक परिणाम है।
संस्थान परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी चयन प्रक्रिया में भी सफलता हासिल करने की कामना की।



