गनपत सहाय महाविद्यालय में वृक्षारोपण महायज्ञ संपन्न, परिसर में रोपे गए 250 से अधिक पौधे

सुलतानपुर। स्थानीय गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत एक वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

इस विशेष अभियान के तहत महाविद्यालय के पयागीपुर स्थित मुख्य परिसर और आरडीह स्थित महाविद्यालय के कृषि संकाय के कृषि प्रायोगिक प्रक्षेत्र एवं उद्यान में 250 से अधिक फलदार, वृक्षारोपण महायज्ञ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. ओमप्रकाश पांडे ‘बजरंगी’ जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री अनीता पाण्डेय जी और प्रबंध समिति के सदस्य आशीष पाण्डेय ‘शनी’ जी की गौरवमयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह ने की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. ओमप्रकाश पांडे ‘बजरंगी ने संदेश देते हुए कहा हर नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि अनीता पाण्डेय ने कहा कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ कार्यक्रमाधिकारी डॉ विष्णु शंकर अग्रहरि व कृषि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार उपाध्याय के साथ-साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी पांचों इकाइयों के कार्यक्रमाधिकारियों ने मुख्य भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से आंवला, नीम, पीपल, पाकड़, इमली, जामुन, नींबू,अमरूद और विभिन्न प्रजाति के आम के पौधो का रोपण किया गया।इस अभियान को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगणों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और एनएसएस के स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान किया। कड़कती धूप के बावजूद विद्यार्थियों का जोश देखने लायक था। सभी ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे रोपे गए सभी पौधों की नियमित देखरेख और सिंचाई करेंगे ताकि वे सुरक्षित वृक्ष का रूप ले सकें। अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमाधिकारी डॉ भोलानाथ द्वारा सभी आगंतुकों, प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की गई।

Related Articles

Back to top button