भरत एनकाउंटर पर जताया रोष: शोक सभा में दी श्रद्धांजलि

परशुराम सेवा समिति की बैठक में सदस्य दिखे नाराज

इकदिल,इटावा। परशुराम सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) की एक आवश्यक बैठक प्रदेश कार्यालय मोहल्ला कायस्थान इकदिल में सम्पन्न हुयी । बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने की तथा संचालन प्रदेश महामंत्री जयशिव मिश्रा ने किया l बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने बिहार में भरत तिवारी के एनकाउंटर पर रोष व्यक्त किया और दो मिनट का मौन रखकर शोक श्रद्धांजलि दी।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा तय की गयी एवं मेधावी सम्मान समारोह की तैयारियों आदि पर भी विचार विमर्श किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सम्राट ने बताया कि मेधावी सम्मान समारोह 5 जुलाई दिन रविवार को प्रात : 10 बजे से एसआरएलटी कालेज इकदिल में आयोजित किया जायेगा।

इसके साथ ही संरक्षक कृष्ण मोहन अग्निहोत्री द्वारा महादेवी वर्मा पर लिखित पुस्तक का विमोचन भी किया जायेगा। बैठक मेंप्रमुख रूप से संरक्षक आनन्द प्रकाश नारायण दुबे,हरि प्रकाश चौधरी,कृष्ण मोहन अग्निहोत्री,जितेंद्र दुबे दद्दू, भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी केके त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री विनय कुमार द्विवेदी,प्रदेश कोषाध्यक्ष गोपालजी मिश्रा,अंकुल बाजपेयी,नगर अध्यक्ष गोपाल मिश्रा आदि पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button