गोविंदा-करिश्मा के इस गाने पर भड़क गए थे लोग, लगा था अश्लीलता का आरोप; जानें 32 साल पुराना वो बड़ा विवाद!

Raja Babu Movie: बॉलीवुड में दशकों तक अपनी कलम का जादू बिखेरने वाले दिग्गज लिरिसिस्ट समीर अनजान ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सदाबहार गाने दिए हैं। मगर साल 1994 में आई गोविंदा और करिश्मा कपूर की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘राजा बाबू’ के एक गाने ने उन्हें अचानक विवादों के कटघरे में खड़ा कर दिया था। वह गाना रिलीज होते ही हर तरफ गूंजने तो लगा, मगर साथ ही उसे भारी आलोचना का सामना भी करना पड़ा था।
‘सरकाए लेओ खटिया’ के बोल पर भड़क गए थे लोग
हम बात कर रहे हैं उस दौर के सबसे बड़े चार्टबस्टर ट्रैक ‘सरकाए लेओ खटिया जाड़ा लगे’ की। कुमार सानू और पूर्णिमा की आवाज में सजे इस गाने में गोविंदा और करिश्मा कपूर के बीच देर रात का मजेदार और रोमांटिक अंदाज दिखाया गया था। हालांकि, इसके रिलीज होते ही लोगों ने गाने के बोल को फूहड़ और अश्लील बताते हुए सीधे लेखक समीर पर निशाना साधना शुरू कर दिया था।
लोकगीत से प्रेरित था गाना, समीर ने डायरेक्टर पर फोड़ा था ठीकरा
चारों तरफ से घिरने के बाद समीर ने इस पर खुलकर अपनी सफाई दी थी। उन्होंने खुलासा किया था कि यह कोई नया विचार नहीं था, बल्कि उन्होंने खुद अपने घर के बड़े-बुजुर्गों से इस पारंपरिक लोकगीत को सुना था। फिल्म की सिचुएशन के हिसाब से उन्होंने इसके शब्दों को थोड़ा बदला था। समीर का मानना था कि उनके लिखे शब्दों में अश्लीलता नहीं थी, बल्कि डायरेक्टर डेविड धवन ने जिस तरह से इस गाने को स्क्रीन पर फिल्माया, उसकी वजह से यह लोगों को थोड़ा बोल्ड या अश्लील लगा।
करिश्मा कपूर की इन 10 फिल्मों की कमाई देखकर उड़ जाएंगे होश, नंबर 1 का कलेक्शन तो आज भी है ‘असंभव’
आज भी शादियों की शान है यह ब्लॉकबस्टर ट्रैक
शुरुआती विवाद और आलोचनाओं के बावजूद जनता की जुबान से इस गाने को उतारना नामुमकिन साबित हुआ। देखते ही देखते यह गाना देश के कोने-कोने में, खासकर गांव और कस्बों की शादियों और उत्सवों की धड़कन बन गया, जो आज तीन दशक बाद भी उतना ही पसंद किया जाता है।



