करिश्मा कपूर की इन 10 फिल्मों की कमाई देखकर उड़ जाएंगे होश, नंबर 1 का कलेक्शन तो आज भी है ‘असंभव’

Karisma Kapoor Highest Grossing Films: हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज 25 जून को अपना जन्मदिन मना रही हैं। 90 के दशक में उन्होंने कई ऐसी फिल्मों में काम किया जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। उनकी फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और यही वजह रही कि वह अपने दौर की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शामिल हुईं।

आइए नजर डालते हैं भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली करिश्मा कपूर की 10 फिल्मों पर।

1. राजा हिंदुस्तानी

साल 1996 में रिलीज हुई राजा हिंदुस्तानी करिश्मा कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट मानी जाती है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 43.14 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। यह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

2. हम साथ-साथ हैं

1999 में आई पारिवारिक ड्रामा हम साथ-साथ हैं ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म की भारत में कुल कमाई 39.17 करोड़ रुपये से ज्यादा रही और इसे ब्लॉकबस्टर का दर्जा मिला।

3. दिल तो पागल है

रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म दिल तो पागल है 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने देशभर में 34.97 करोड़ रुपये का कारोबार किया और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की।

4. बीवी नंबर 1

साल 1999 में रिलीज हुई कॉमेडी-ड्रामा बीवी नंबर 1 ने 25.58 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई और सुपरहिट साबित हुई।

5. दुल्हन हम ले जाएंगे

2000 में आई दुल्हन हम ले जाएंगे भी करिश्मा कपूर की सफल फिल्मों में शामिल है। फिल्म ने भारत में 18.85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था और हिट रही।

6. एक रिश्ता: द बॉन्ड ऑफ लव

साल 2001 में रिलीज हुई एक रिश्ता: द बॉन्ड ऑफ लव ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 17.78 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई दर्ज की थी। फिल्म का प्रदर्शन औसत रहा।

शाहरुख सलमान को पछाड़ साउथ का ये एक्टर बना देश का नंबर वन हीरो

7. हीरो नंबर 1

गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी वाली हीरो नंबर 1 1997 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने 17.07 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए और सुपरहिट साबित हुई।

8. जीत

1996 में आई जीत भी करिश्मा कपूर के करियर की यादगार फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म की कुल कमाई 16.13 करोड़ रुपये रही और इसे सुपरहिट का दर्जा मिला।

9. हसीना मान जाएगी

कॉमेडी से भरपूर हसीना मान जाएगी 1999 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने भारत में 15.02 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और दर्शकों के बीच लोकप्रिय रही।

10. फिजा

साल 2000 में रिलीज हुई फिजा ने बॉक्स ऑफिस पर 14.67 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म को सेमीहिट माना गया था और इसमें करिश्मा के अभिनय की खूब सराहना हुई।

Related Articles

Back to top button