तहसील परिसर में सातवें मंगल पर हनुमान चालीसा पाठ एवं हुआ प्रसाद वितरण

सुल्तानपुर। ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार के पावन अवसर पर तहसील परिसर, सुल्तानपुर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ हनुमान चालीसा पाठ, पूजन-अर्चन तथा प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अमर सृष्टि अखबार के प्रधान संपादक अनिल सिंह, संग्रह अमीन संघ सुल्तानपुर के जिला अध्यक्ष भृगु देव तिवारी, डब्ल्यूबीएन हरिशंकर सिंह, ममता विश्वकर्मा (एडब्ल्यूपीएल), जगदीश प्रसाद दुबे, विष्णु नारायण तिवारी अधिवक्ता, सूरज गिरी अधिवक्ता , प्रिंस सिंह सहित अन्य श्रद्धालुओं ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान हनुमान का पूजन-अर्चन किया तथा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर जनकल्याण, सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

पूजा-अर्चना के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आमजन के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान धार्मिक वातावरण से पूरा तहसील परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और बजरंगबली के जयघोष के साथ भक्ति एवं आस्था का परिचय दिया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देते हैं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button