अभद्रता करने-रास्ता रोकने का प्रयास

कार सवार ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार

जसवंतनगर,इटावा। सिविल लाइन क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर रास्ता रोककर अभद्रता एवं विवाद करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज कुमार कुशवाहा पुत्र राम अवतार निवासी अनूप नगर, सिविल लाइन, इटावा ने बताया कि वह दोपहर करीब 2 बजे अपनी अर्टिगा कार से अपने साथी सत्यवीर सिंह के साथ घर जा रहे थे। आरोप है कि जैसे ही उनकी कार सराय भूपत फाटक से आगे मोड़ पर पहुंची, तभी वहां खड़े कुछ व्यक्ति, जो कथित रूप से नशे की हालत में थे, सामने आ गए।

पीड़ित के अनुसार उनमें से एक व्यक्ति ने अपनी मोटरसाइकिल संख्या एम पी 30 एम बी 8899 उनकी कार के सामने लगा दी और अपने अन्य साथियों के साथ गाली-गलौज करने लगा। मौके पर मौजूद दुकानदारों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। उन्होंने बताया कि वह आरोपितों में से एक व्यक्ति का नाम पता ज्ञात हुआ तथा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button