अंतर्राष्ट्रीय कैलाश सत्यार्थी सम्मान 2026 से सम्मानित हुए डॉ.चन्द्रपाल राजभर

सुल्तानपुर।। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस (12 जून) के अवसर पर आयोजित “विद्यादान महादान अभियान” एवं अंतर्राष्ट्रीय कैलाश सत्यार्थी सम्मान समारोह में जनपद सुल्तानपुर के शिक्षक, लेखक एवं कलाकार डॉ.चन्द्रपाल राजभर को “अंतर्राष्ट्रीय कैलाश सत्यार्थी सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान शिक्षा, समाज सेवा, बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, निस्वार्थ सेवा और समर्पण को देखते हुए प्रदान किया गया। क का यह सम्मान शांति फाउंडेशन इंडिया, द्वारा प्रदान किया गया चन्द्रपाल राजभर वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय रानीपुर, विकास क्षेत्र कादीपुर, जनपद सुल्तानपुर में कार्यरत हैं। शिक्षा के साथ-साथ साहित्य, कला एवं सामाजिक जागरूकता फैलाने के प्रति निरंतर सक्रिय रहते हैं।सम्मान प्राप्त होने पर क्षेत्र के शिक्षकों, साहित्यकारों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की कार्यक्रम में आयोजकों ने कहा कि चन्द्रपाल राजभर द्वारा शिक्षा और समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्य अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। यह सम्मान उनके समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों का प्रतीक है।



