काकोरी स्थल पर शहीदों को नमन कर शुरू हुई पुरानी पेंशन बहाली जनजागरण यात्रा
सरकार से पुरानी पेंशन बहाली निजीकरण की समाप्ति और टेट की अनिवार्यता की समाप्ति की हुई मांग

स्टार एक्सप्रेस संवाददाता
लखनऊ. अटेवा द्वारा पुरानी पेंशन की बहाली निजीकरण की समाप्ति टेट की अनिवार्यता की समाप्ति के लिए अटेवा पेंशन बचाओ मंच द्वारा जनजागरण यात्रा की शुरुआत काकोरी शहीद स्थल से शहीदों को नमन कर शुरू हुई। जनजागरण यात्रा की शुरुआत अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने शहीदों को नमन कर पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर विजय कुमार बन्धु ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से सरकार से पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण की समाप्ति और टेट की अनिवार्यता की मांग की जाएगी और जब तक सरकार पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण की समाप्ति और टेट की अनिवार्यता समाप्त नहीं की जाएगी तब संघर्ष किया जाएगा।
प्रदेश महामंत्री डॉ नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि टेट के कारण शिक्षकों की नींद गायब हो गई है आज एक तरफ शिक्षक दिन में जनगणना कर रहा है वही दूसरी ओर वह बुढ़ापे में रात में टेट की पढ़ाई कर रहा है यह शिक्षकों के साथ अन्याय है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महासंघ के महामंत्री अशोक कुमार व पीजीआई नर्सिंग संघ की अध्यक्ष लता सचान ने कहा कि बढ़ते निजीकरण से आम जनता का भारी नुकसान हो रहा है। इसलिए सरकार निजीकरण समाप्त करे।
किसान यूनियन दशहरी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि अटेवा द्वारा पुरानी पेंशन बहाली निजीकरण की समाप्ति और टेट की अनिवार्यता की लड़ाई लड़ी जा रही है वह किसानों,नौजवानों की लड़ाई है।
इस लड़ाई में किसान यूनियन अटेवा के साथ है। उत्तर प्रदेश ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के वरिष्ठ नेता रामेन्द्र श्रीवास्तव और शिक्षा मित्र संघ के महामंत्री सुशील यादव ने कहा कि अटेवा द्वारा पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण की समाप्ति और टेट की समाप्ति के लिए जो यात्रा निकाली जा रही है उससे देश के शिक्षकों और कर्मचारियों को बहुत उम्मीदें है। जनजागरण यात्रा में प्रमुख रूप से डॉ रमेश चंद्र त्रिपाठी, पंकज गुप्ता, चंद्रहास सिंह, डॉ राजेश कुमार, आलोक, प्रदीप यादव, हरिशंकर राठौर, श्रवण सचान, दिनकर कपूर, रजत प्रकाश, चंदन सिंह, वेद प्रकाश, विवेक कुमार, देवेंद्र सिंह, निधान सिंह, विजय काकोरी, राकेश कुमार वर्मा, सुनील वर्मा, समेत कई अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।



