जसवंतनगर के तहसीलदार बने अभिजीत गौरव

अधीनस्थों संग बैठक कर राजस्व-प्रशासनिक कार्यों को पारदर्शिता, निष्पक्षता से निष्पादित करने के दिये निर्देश

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर तहसील में नवागत तहसीलदार अभिजीत गौरव ने अपना कार्यभार विधिवत ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने सबसे पहले अपने अधीनस्थों के साथ बैठक की और शासन के शासन के मंशानुरूप राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों को पारदर्शिता,निष्पक्षता और समयबद्ध तरीके से निष्पादित करने के सख्त निर्देश दिए। इसके बाद नवागत तहसीलदार अभिजीत गौरव ने तहसील परिसर का निरीक्षण किया।

मूल रूप से गोरखपुर जनपद के निवासी अभिजीत गौरव इससे पूर्व रायबरेली एवं हरदोई जनपद में नायब तहसीलदार के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रशासनिक कार्यों में उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए शासन द्वारा पदोन्नति के उपरांत उन्हें जसवंतनगर तहसील में तहसीलदार के पद पर तैनात किया गया है।पत्रकारवार्ता में उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की कि राजस्व संबंधी समस्याओं एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए लोग सीधे तहसील प्रशासन से संपर्क करें।

उन्होंने आश्वासन दिया कि आमजन की शिकायतों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।तहसील परिसर में उनके कार्यभार ग्रहण करने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button