गरीब कल्याण सेवा ट्रस्ट की बैठक में संगठन विस्तार व रक्तदान अभियान पर हुई चर्चा

सर्वसम्मति से प्रिंस गुप्ता बने कुड़वार ब्लॉक अध्यक्ष

सुल्तानपुर । गरीब कल्याण सेवा ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को अमहट स्थित ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान, रक्तदान शिविरों के आयोजन तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने की। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दीपक गुप्ता, सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष विजय भोजवाल, अमेठी जिलाध्यक्ष हरिशंकर कश्यप, कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, विधिक सलाहकार राकेश वर्मा, जिला सचिव हृदयराम पाल तथा जिला प्रवक्ता दिलीप विश्वकर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर दिया गया।

साथ ही जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से नियमित रक्तदान शिविर आयोजित करने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर संचालित करने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों के प्रस्ताव पर प्रिंस गुप्ता को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गुप्ता का पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर स्वागत किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि ट्रस्ट की सफलता सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक सदस्य ट्रस्ट की मजबूती की रीढ़ है। वहीं, जिलाध्यक्ष विजय भोजवाल ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य रक्त की कमी से किसी भी जरूरतमंद की जान न जाने देना है तथा गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों तक हर संभव सहायता पहुंचाना है।राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार ने सभी पदाधिकारियों से संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button