लघु उद्योग व्यापार मंडल उ प्र के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का हुआ भव्य अभिनंदन
आगामी दानवीर भामाशाह जयंती को एक माह तक मनाएगा लघु उद्योग व्यापार मंडल

सुलतानपुर। नीति आयोग भारत सरकार द्वारा पंजीकृत संस्था आरपीएस एमएएफ की इकाई लघु उद्योग व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक सुरेश कुमार सोनी के निज निवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डी. पी. गुप्ता एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक का शुभारंभ संगठन के पदाधिकारियों द्वारा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुरेश सोनी, प्रदेश सचिव सारथी कसौधन तथा युवा प्रदेश प्रभारी अरविन्द चौरसिया के माल्यार्पण एवं भव्य स्वागत-अभिनंदन के साथ किया गया। उपस्थित सदस्यों ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी सुरेश कुमार सोनी एवं प्रदेश सचिव सारथी कसौधन ने संगठन के विस्तार, व्यापारियों के हितों की रक्षा तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने बताया कि आगामी दानवीर भामाशाह जयंती को विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशेष रूप से एक माह तक मनाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश सचिव सारथी कसौधन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवधि में संस्था द्वारा चयनित समाजसेवी एवं जनहितैषी व्यापारियों को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए “दानवीर भामाशाह रत्न सम्मान-2026” से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विशेष रूप से आरपीएस मानवाधिकार फोरम के युवा जिलाध्यक्ष अश्विनी वर्मा सहित सरदार गगनदीप सिंह, प्रदीप मिश्रा, सुनील कुमार मोदनवाल, सरदार जसविंदर सिंह, अक्षत बरनवाल, दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।



