जल जीवन मिशन की पाइपलाइन से हो रहा जलभराव

संवाददाता सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। जिले के धनपतगंज ब्लॉक स्थित सरैया मझौवा ग्रामपंचायत में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइपलाइन के चैंबर से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। इस रिसाव के कारण सड़क पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

खास कर ग्राम पंचायत के गांव मझौवा ,तिवारी का पुरवा में सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई हैं। ग्रामीण अपने आवागमन को सुगम बनाने के लिए पानी के बहाव के लिए दूसरे रास्ते की व्यवस्था कर रहें हैं। ग्रामीणों की माने तो यह सरकारी की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक हैं मगर ग्रामीणों के घर पर जल जीवन का जल तो नहीं पहुंचा मगर पाइपलाइन के चैंबरों के सहारे खेतों और सड़कों तक जरूर पहुच गया हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग खेतों की ओर जाता है, जिसके चलते किसानों और अन्य स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। छोटे वाहनों का भी इस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है, जिससे दैनिक गतिविधियों पर असर पड़ रहा है। मगर जल जीवन के अधिकारियों को इस बात की कोई फिक्र नहीं हैं , हो भी क्यूँ जब अभी तक टंकी बन ही नहीं पाई तो कौन चिंता नाहक करें।

पाइपलाइन तो पूरे ग्रामपंचायत में डाली गयी मुख्य मार्ग से लेकर संपर्क मार्ग तक मगर जिन जगहों पर चैंबर्स बने हैं न तो वहां गड्ढे बंद किए गयें और न ही सड़के की पटरियों के आखिर इनकी सुधि कौन ले..लोगों का कहना हैं इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर वाल्व की मरम्मत, पाइपलाइनों की लीकेज ठीक करने, और जल उपयोग की निगरानी बहुत जरूरी है। जल जीवन मिशन के तहत हो रही पानी की बर्बादी एक गंभीर समस्या है, जिससे सड़कें खराब होने और जलभराव जैसी दिक्कतें उत्पन्न हो रही हैं।

पाइपलाइनों में रिसाव या खुले वाल्व के कारण यह समस्या आम तौर पर सामने आ रहीं हैं। पांच वर्ष इस योजना के बीतने को हैं तमाम ग्रामपंचायतों में अभी इसकी पाईप सप्लाई का कार्य चल रहा हैं टंकी निर्माण की बात तो कोशों दूर की हैं। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना पर जहां अधिकारी ,कर्मचारी और ठेकेदार पलीता दिखा रहें हैं वहीं तय समय पर कार्य न पुरा करके सरकार की किरकिरी भी करा रहें हैं।

Related Articles

Back to top button