सत्यभान आर्य प्रधान और मोहन आर्य बने मंत्री

भरथना के आर्य समाज मन्दिर का वार्षिक चुनाव हुआ सम्पन्न,

भरथना,इटावा। आर्य समाज मन्दिर भरथना के सम्पन्न हुए वार्षिक चुनाव में सत्यभान आर्य (राजा) को प्रधान,मोहन आर्य को मंत्री व सतेन्द्र आर्य को कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

कस्बा के मुहल्ला गली गोदाम स्थित आर्य समाज मन्दिर में रविवार को सम्पन्न हुए वार्षिक चुनाव के दौरान प्रधान सत्यभान आर्य (राजा),मंत्री मोहन आर्य, कोषाध्यक्ष सतेन्द्र आर्य के अलावा संरक्षकगणों स्वामी प्रभुवेश जी,देवेन्द्र भंसाली आर्य,भगवान दास आर्य, ओमप्रकाश आर्य,मूलचंद्र आर्य,सुरेश चन्द्र आर्य, अनिल आर्य,अरुण आर्य, अजय आर्य,सीता देवी आर्या,राजकुमारी आर्या, निर्मला आर्या की मौजूदगी में उपप्रधान पद पर नन्दकिशोर आर्य (नन्दी), रामलखन आर्य,उपमंत्री राजेश आर्य,ऋषभ आर्य, सहकोषाध्यक्ष अनुराग आर्य,पुस्तकालय अध्यक्ष अनिल आर्य,निरीक्षक अजय आर्य,उपनिरीक्षक सुधीर श्रीवास्तव आर्य, मीडिया प्रभारी-वैभव आर्य,सहमीडिया प्रभारी नवीन आर्य को भी मनोनीत किया गया। मन्दिर के अन्य सदस्यों द्वारा नवमनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया तथा नवमनोनीत पदाधिकारियों ने आर्य समाज मन्दिर के कार्यक्रमों को और अधिक निष्ठा व लगन के साथ करने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता सुरेश चंद्र आर्य ने की। इस दौरान ऊषा आर्या,आरती आर्या, लक्ष्य आर्य सहित सभी सदस्य उपस्तिथ रहे।

Related Articles

Back to top button