निशुल्क पाठशाला: बच्चों को मिला मिष्ठान और मिली पुस्तकें

डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम पाठशाला का सैफई में निःशुल्क आयोजन

सैफई,इटावा। राष्ट्रीय समाजसेवी परिषद इंडियन मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.नीरज कुमार यादव के संरक्षण में परिषद की शाखा डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम निःशुल्क पाठशाला का सैफई परिवार की ओर से पुस्तक एवं मिठाई वितरण समारोह का आयोजन क्लॉक टावर,सैफई पर किया गया। इस अवसर पर
मुख्य अतिथि कुलपति प्रो.डॉ.अजय सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में संकायाध्यक्ष मेडिकल संकाय प्रो.डॉ.आदेश कुमार उपस्थित रहे।

कुलपति प्रो.डॉ.अजय सिंह ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम निःशुल्क पाठशाला में अपना अमूल्य समय देकर बच्चों को पुस्तक एवं मिष्ठान वितरण किया। उनके स्नेह,आशीर्वाद एवं प्रेरणादायी शब्दों से बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे, तथा उनमें शिक्षा के प्रति नया उत्साह जागृत हुआ।

इस अवसर पर प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विजय किशोर चक्रवर्ती, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अरुण कुमार राजपूत, राष्ट्रीय सलाहकार डॉ.केबी अग्रवाल,समाजसेवी डॉ. केबी.रंजीत सिंह चौधरी, डॉ.गोविंद कुमार,डॉ. एएनजी.हैदर तथा पाठशाला के समस्त शिक्षक सुजीत रावत, फरहान खान,समीरा खान, शिखा गुप्ता,सुप्रिया यादव, गोविंद मालवीय,विशाल पाठक,अलका यादव, अभिजीत,अंकुश,गुरुदत, प्रिंस,अभिषेक,शिवम यादव,प्रत्यूष यादव,सत्यम, सूरज गोंड,विकाश,रजिया खातून,किरन,हिना फातमा,कपिल,आयुष्मान, साहिल सोनकर,उपस्थित रहे।

कुलपति प्रो.डॉ.अजय सिंह ने कहा कि जब समाज के शिक्षित एवं संवेदनशील लोग बच्चों के भविष्य के लिए आगे आते हैं,तब शिक्षा केवल ज्ञान नहीं बल्कि संस्कार और प्रेरणा का माध्यम बन जाती है। बच्चों की मुस्कान ही समाजसेवा की सबसे बड़ी उपलब्धि है तथा यही एक उज्ज्वल और सशक्त राष्ट्र निर्माण की नींव है।

 

Related Articles

Back to top button