एनसीसी शिविर में एडीजी मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया निरीक्षण

गाजियाबाद। 13 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी द्वारा रयान इंटरनेशनल स्कूल गाजियाबाद में आयोजित CATC-121 शिविर के दौरान बुधवार को उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय के एडिशनल डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल गौरव गौतम वीएसएम ने शिविर का निरीक्षण किया।
शिविर पहुंचने पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद एडीजी ने ट्रेनिंग एरिया का दौरा कर हथियार प्रशिक्षण, मैप रीडिंग एवं ड्रोन ट्रेनिंग जैसी गतिविधियों का निरीक्षण किया और कैडेट्स की तैयारियों की सराहना की।
कैडेट्स को संबोधित करते हुए मेजर जनरल गौरव गौतम ने कहा कि एक एनसीसी कैडेट के भीतर आत्मविश्वास होना अत्यंत आवश्यक है तथा उन्हें जीवन में सदैव निडर रहना चाहिए। उन्होंने कैडेट्स को अपनी प्रतिभा पहचानकर देश सेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिलाओं को समान अधिकार एवं सम्मान देने पर भी विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर गाजियाबाद ग्रुप के डिप्टी ग्रुप कमांडर, कैंप कमांडेंट कर्नल अमित भटनागर, रयान इंटरनेशनल स्कूल गाजियाबाद की प्रधानाचार्या मिस अंजू शर्मा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


