सेवा, सहयोग और परोपकार भारतीय संस्कृति की पहचान : अनूप संडा

सुल्तानपुर।शहर के सब्जी मंडी क्षेत्र में मंगलवार को आयोजित समाजवादी पार्टी के भंडारे में धार्मिक सौहार्द के साथ सपा प्रवक्ता अनूप संडा ने मीडिया से बातचीत में सर्व समाज के लोग आपस में भाईचारा बना के रखें किसी भी प्रकार का कोई मन मोटवा न रखें।हर वर्ष की भांति इस बार भी भंडारे का शुभारंभ पूर्व विधायक अनूप संडा और उनकी पत्नी अमिता सेठ ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। कार्यक्रम स्थल पर शुरुआत से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।
यहां विभिन्न धर्मों और वर्गों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पूर्व विधायक अनूप संडा ने कहा कि जेठ माह के मंगल का विशेष धार्मिक महत्व है। सेवा, सहयोग और परोपकार भारतीय संस्कृति की पहचान है। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा,बना रहे भंडारे के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के सांसद राम भुवाल निषाद, विधायक ताहिर खान, सपा के जिला उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, वीरेंद्र मौर्या, भाजपा एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव, मकसूद आलम ,पूर्व विधायक सफदर रजा, जिला महासचिव सलाहुद्दीन, प्रदेश सचिव तेजिंदर सिंह बग्गा, जिला पंचायत सदस्य ज्ञान प्रकाश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. उदयनाथ यादव, ओम प्रकाश वर्मा, पूर्व प्रधान त्रियुगी यादव, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष देवतादीन निषाद, राम मिलन यादव, प्रधान अंजनी यादव , यादव महासभा जिलाध्यक्ष दयाराम यादव, डॉ कप्तान दूबे, जमीरुद्दीन हाशमी, जयंत यादव टोनी, विजय यादव एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ डाॅ० नरेंद्र बहादुर यादव, जिला सचिव डॉ. सुरेश यादव, राम उजागिर यादव, विधान सभा अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव, राजेश यादव,पवन यादव,मास्टर श्याम लाल निषाद,अंजनी कुमार कसौधन, अरुण जयसवाल, सुमित त्रिपाठी, सुनील अग्रहरि, मनीष दुबे,अनूप यादव, संतोष यादव, मानसिंह, जंगी प्रजापति समेत सुल्तानपुर एवं इसौली विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।


